दक्षिण गंगोत्री में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में JCB से ढहाया गया मकान
OM Darpan
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
नगर पालिक निगम भिलाई ने दक्षिण गंगोत्री रेलवे लाइन के पास हो रहे अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग ने रविवार को निर्माण कार्य को रुकवा दिया था, लेकिन सोमवार को जब निर्माणकर्ताओं को जोन कार्यालय में दस्तावेजों के साथ बुलाया गया, तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। बिना अनुमति के लगभग 2500 वर्गफुट और 1800 वर्गफुट में पक्का निर्माण किया जा रहा था। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान इस अवैध निर्माण का संज्ञान लिया और सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।

JCB से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण
निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्धारित समय में भूखंड खाली नहीं करने पर जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में जोन-1 के राजस्व विभाग, भवन निर्माण अधिकारी और पुलिस बल की उपस्थिति में नगर निगम ने JCB से निर्माण गिरा दिया। अजय सिंह राजपूत ने कहा कि नेहरू नगर क्षेत्र में कई लोग बिना अनुमति के मकान बना रहे हैं, जिन पर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
नुकसान उठाना पड़ेगा, अवैध निर्माण को मान्यता नहीं मिलेगी
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि बिना भवन अनुज्ञा के किए गए निर्माण को वैध नहीं माना जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नगर निगम के भूखंड पर पक्का या कच्चा निर्माण करेगा, तो उसे गिरा दिया जाएगा। इसमें लगने वाली लागत भी संबंधित व्यक्ति से वसूली जाएगी। निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि संपत्तिकर की रसीद केवल कर भुगतान का प्रमाण है, इससे भूखंड पर मालिकाना हक नहीं मिलता।
कार्रवाई के दौरान अधिकारी उपस्थित
इस निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान अभियंता सिद्धार्थ साहू, राजस्व निरीक्षक नरसिंग साहू, शशांक शेखर सिंह, नंदू सिन्हा, ईमान कनौजे, निरंजन असाटी और दिनेश बेलचंदन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन