18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब घर बैठे कराएं मोबाइल नंबर अपडेट और बच्चों का आधार पंजीकरण, मोर संगवारी सेवा बनी सहारा

शेयर करें

OM Darpan

Apr 03, 2025 08:15 am 544 views
अब घर बैठे कराएं मोबाइल नंबर अपडेट और बच्चों का आधार पंजीकरण, मोर संगवारी सेवा बनी सहारा
  • घर बैठे मिल रही 27 तरह की सेवाएं

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। 

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में शासन द्वारा संचालित मोर संगवारी सेवा योजना से अब घर बैठे सरकारी प्रमाण पत्रों और सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह, आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, दुकान स्थापना, पेन कार्ड, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीकरण और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी कुल 27 सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, एजेंट आएंगे घर

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके बाद मोर संगवारी सेवा के एजेंट आपके घर आकर जरूरी दस्तावेज लेकर प्रमाण पत्र बनाएंगे और तय समय में प्रमाण पत्र आपको घर पर ही सौंप देंगे। यह सेवा सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध है।

समय और पैसे दोनों की हो रही बचत

अब तक नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा 37681 प्रमाण पत्र जारी कर नागरिकों को लाभ पहुंचाया जा चुका है। इस योजना से न सिर्फ नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी हो रही है। साथ ही, सरकारी कामकाज में भी गति आई है।

जनप्रतिनिधियों ने की अपील

वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल और आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने भिलाई क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। वे कहते हैं कि नागरिक टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके एजेंट को घर बुलाएं और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि समय पर प्रमाण पत्र बनाकर घर पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अपने आस-पास के लोगों को भी इस योजना की जानकारी दें और उन्हें जागरूक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261019050115945

विज्ञापन

Advertisement