ललित चंद्राकर की माता पूर्णिमा चंद्राकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह
OM Darpan
May 07, 2025 07:45 am
346 views
07 May 2025
- केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने आर्य नगर स्थित निवास पहुंचकर दी अंतिम विदाई

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पूज्य माता पूर्णिमा चंद्राकर के स्वर्गवास पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू आज दुर्ग के आर्य नगर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने आत्मीय उपस्थिति और सांत्वनापूर्ण शब्दों से परिजनों को ढांढस बंधाया।
विधानसभा अध्यक्ष की भावुक उपस्थिति
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी आज आर्य नगर निवास पहुंचकर दिवंगत पूर्णिमा चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की। उन्होंने अपनी आत्मीयता और संवेदना के साथ परिवार को संबल प्रदान किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन