22 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'जल ही जीवन है'": दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जल संरक्षण के लिए प्रदेशवासियों से किया आह्वान

शेयर करें

OM Darpan

Mar 24, 2025 11:43 pm 302 views
'जल ही जीवन है'": दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जल संरक्षण के लिए प्रदेशवासियों से किया आह्वान

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है — जीवन का आरंभ जल से हुआ है और इसका सतत प्रवाह ही जीवन की निरंतरता का आधार है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री चंद्राकर ने कहा कि आज जब दुनिया जल संकट की ओर बढ़ रही है, तब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल की हर बूँद को संजोए। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्य में जन-भागीदारी के माध्यम से जल संचय को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही जल प्रदूषण नियंत्रण और जल संसाधनों के पुनर्जीवन के लिए भी योजनाबद्ध और सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने धमतरी जिले में आयोजित ‘जल-जगार महोत्सव’ जल संरक्षण को लेकर एक अभिनव पहल की थी, जिसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जल चेतना को नई ऊर्जा मिली है।” विधायक चंद्राकर ने यह भी कहा कि बढ़ती जनसंख्या, अनियंत्रित दोहन और प्रदूषण के कारण स्वच्छ जल की उपलब्धता भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है, जिसे केवल सामूहिक प्रयासों से ही टाला जा सकता है।

अंत में, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि जल की प्रत्येक बूँद को सहेजेंगे, इसके महत्व को जन-जन तक पहुँचाएँगे और आने वाली पीढ़ियों को जल-समृद्ध भविष्य का उपहार देंगे। उन्होंने यह भी कहा, "आप सभी अपने आस-पास नल से व्यर्थ पानी बहने न दे और नल की टोटी स्वयं बंद करें।"

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022140148174

विज्ञापन

Advertisement