22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में होगा बिजली ढांचा मजबूत, अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की समस्या

शेयर करें

OM Darpan

Dec 26, 2025 10:08 pm 3,372 views
छत्तीसगढ़ में होगा बिजली ढांचा मजबूत, अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की समस्या
  • जशपुर में 117 नए ट्रांसफार्मर और कुनकुरी में मिनी डिपो शुरू

जशपुर/रायपुर.

छत्तीसगढ़ के विद्युत अधोसंरचना के क्षेत्र में जशपुर जिला तेजी से 'पावर हब' के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में जिले के बिजली ढांचे को ऐतिहासिक मजबूती मिली है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने जशपुर जिले के हर्राडांड में प्रदेश के पांचवें 400/220 केवी (KV) उच्च क्षमता वाले विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को स्वीकृति दे दी है।

इस बड़े फैसले से न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग में बिजली की आपूर्ति सुदृढ़ होगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इन उपकेंद्रों को भी मिली हरी झंडी

बढ़ते विद्युत भार को संतुलित करने के लिए सरकार ने फरसाबहार एवं झिक्की-बगीचा में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए 33/11 केवी के नए सब-स्टेशनों के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। ये सब-स्टेशन निम्नलिखित स्थानों पर बनेंगे:

  • सलिहाटोली

  • विपतपुर

  • भगोरा

  • समडमा

  • मैनी

  • रेड़े (पत्थलगांव)

  • पालीडीह

  • खुटेरा

  • चेटवा

कुनकुरी में मिनी डिपो शुरू, बदला सिस्टम

विद्युत व्यवस्था को गति देने के लिए कुनकुरी विकासखंड में उप-क्षेत्रीय भंडार (मिनी डिपो स्टोर) की स्थापना को मंजूरी मिलने के बाद अब इसका लाभ भी दिखने लगा है। पहले खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विश्रामपुर और सूरजपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर मिनी डिपो होने से समय और लागत की बचत हो रही है और बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल हो रही है।

प्रशासनिक कसावट: कुनकुरी में खुले नए कार्यालय

मॉनिटरिंग और उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक ढांचे में भी बड़ा बदलाव किया गया है। कुनकुरी में वृत्त कार्यालय, संभागीय कार्यालय, एसटीएम (STM) संभागीय कार्यालय, सतर्कता संभागीय कार्यालय, वितरण भंडार और तपकरा उप-संभागीय कार्यालय के साथ वितरण केंद्र कुनकुरी की स्थापना की गई है।

117 नए ट्रांसफार्मर से लो-वोल्टेज खत्म

ग्रामीण इलाकों में लो-वोल्टेज की पुरानी समस्या को खत्म करने के लिए जिले में 117 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को सिंचाई और घरेलू उपभोक्ताओं सहित लघु उद्योगों को ट्रिपिंग मुक्त बिजली मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएम साय की इन पहलों से कृषि, व्यापार और उद्योग जगत में नई रफ़्तार देखने को मिल रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922164753423

विज्ञापन

Advertisement