21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 14 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Nov 06, 2025 10:23 am 200 views
बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 14 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। 

सरिया क्षेत्र के ग्राम बरपाली में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई सरिया आबकारी उपनिरीक्षक लोकनाथ साहू के नेतृत्व में की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी डिग्री चौहान पिता भुजबल चौहान, निवासी बरपाली के मकान से यह शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लोकनाथ साहू (सरिया), रामेश्वर राठिया (बरमकेला), हबील खलखो (बिलाईगढ़), मुख्य आरक्षक उमेश और सुरक्षा कर्मी मुकुंदराम चौहान व ढोल नारायण चौहान की विशेष भूमिका रही।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921100854213

विज्ञापन

Advertisement