सारंगढ़-बिलाईगढ़: धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़े का मामला, विधायक पति गनपत जांगड़े समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
OM Darpan
Dec 04, 2024 08:28 am
360 views
04 Dec 2024
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
रक्सा धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़े की शिकायत पर प्रशासन ने विधायक पति गनपत जांगड़े समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गनपत जांगड़े, जो सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के पति हैं, पर आरोप है कि उन्होंने किसानों के नाम पर बिना धान बेचे ही चेक बनवाए। यह मामला अपेक्स बैंक के अधिकारी संजय साहू की शिकायत पर सामने आया।
एफआईआर के अनुसार, रक्सा धान खरीदी केंद्र में किसानों के नाम पर बिना धान बेचे ही चेक तैयार किए गए, जिससे न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि किसानों के हक में धोखाधड़ी भी सामने आई है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन