गोगांव के मेन रोड पर फैल रहा फैक्ट्री कचरा, राहगीर गंदगी-बदबू से हो रहे परेशान
OM Darpan
Sep 20, 2025 06:50 am
330 views
20 Sep 2025
रायपुर (सत्यानंद सोई)।
रायपुर के गोगांव इलाके में मुख्य सड़क पर फैक्ट्रियों द्वारा कचरा फेंकने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्रियां अपनी कंपनी का कचरा सीधे मेन रोड पर ही डालकर चली जाती हैं, जिससे हर तरफ गंदगी और बदबू का आलम बना हुआ है।
सड़क किनारे कचरे के ढेर
जानकारी के अनुसार, गोगांव स्थित प्रकाश इंडस्ट्री के पास चौक में खुलेआम कचरा डाला जा रहा है। यह कचरा फैक्ट्रियों का औद्योगिक अपशिष्ट बताया जा रहा है, जिसे नियमों को ताक पर रखकर सार्वजनिक स्थान पर फेंका जा रहा है।गंदगी और बदबू से बढ़ी परेशानी
मेन रोड पर पड़े इस कचरे से उठने वाली दुर्गंध ने राह चलने वालों का जीना मुहाल कर दिया है। गंदगी और बदबू के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।बीमारियों का खतरा
खुले में पड़े कचरे के ढेर बीमारियों का घर बन रहे हैं। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन