16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन, दुर्ग में दिखा 4 लाख खिलाड़ियों का महाकुंभ, PM मोदी ने बढ़ाया उत्साह

OM Darpan

Dec 26, 2025 06:27 am 2,277 views
सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन, दुर्ग में दिखा 4 लाख खिलाड़ियों का महाकुंभ, PM मोदी ने बढ़ाया उत्साह

सांसद खेल महोत्सव दुर्ग सांसद खेल महोत्सव दुर्ग सांसद खेल महोत्सव दुर्ग

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

युवाओं को सशक्त बनाने और स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में पिछले तीन माह से चल रहे ऐतिहासिक 'सांसद खेल महोत्सव' का 25 दिसंबर को भव्य समापन हुआ। सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में 21 सितंबर से शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ न केवल दुर्ग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक मिसाल बन गया है। इस अभियान में 4 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंडित रविशंकर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर हुआ, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन: युवाओं के लिए अविस्मरणीय पल

इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वर्चुअल माध्यम से जुड़कर युवाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी का संबोधन उपस्थित जनसमूह और खिलाड़ियों के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।

खेल और संस्कृति का अनूठा संगम

समापन समारोह का आगाज भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और मेजर ध्यानचंद के तैलचित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और हनुमान पूजा के साथ हुआ। कान्हा जी महाराज की भजन प्रस्तुति, राष्ट्रगान और राजकीय गीत ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

महोत्सव में योग, कबड्डी, गेड़ी, दौड़, वॉलीबॉल, फुगड़ी, सुरीली, कुर्सी दौड़, खो-खो, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स समेत 10 से अधिक खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में चरोदा की दो बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं बालिका अनन्या के योग प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

1500 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित

दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चले पुरस्कार वितरण समारोह में दुर्ग लोकसभा की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों (दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, पाटन, वैशाली नगर, भिलाई नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा, नवागढ़) के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सांसद विजय बघेल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 1500 से अधिक खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा

इस भव्य आयोजन में सांसद विजय बघेल के साथ मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें विधायक ललित चंद्राकर, विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह, महापौर अलका वाघमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजु देवी, एसडीएम मिरी साहब, नगर निगम आयुक्त, एसपी विजय अग्रवाल, राष्ट्रीय कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट शशिकांत बघेल, अरविंदर मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर प्रमुख रूप से शामिल रहे। खेल अधिकारी प्रदीप भुवाल सहित अन्य गणमान्य जनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

  •  "सांसद खेल महोत्सव पिछले तीन महीनों के सतत प्रयासों का परिणाम है। हमारा उद्देश्य गांव-गांव से छिपी प्रतिभाओं को मंच देना था।" उन्होंने पीएम मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, प्रशासन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। (सांसद) विजय बघेल

  • "खिलाड़ियों को सरकारी सहयोग मिलना जरूरी है, खेल ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।" (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजु देवी)

  • "आज के मोबाइल युग में ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संजीवनी हैं।" (महापौर अलका वाघमार)

  •  "संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।" (विधायक ईश्वर साहू)

अन्य वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार रखे। यह आयोजन फिट इंडिया और विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ है।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917021024446

विज्ञापन

Advertisement