21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा में 22 किसानों से धान खरीदी के नाम पर 70 लाख की ठगी, आरोपी आशीष अग्रवाल गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Oct 29, 2024 12:36 am 199 views
[smartslider3 slider=6]
जांजगीर-चांपा।  जांजगीर-चांपा जिले के सात गांवों के 22 किसानों से धान खरीदी के नाम पर 70 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। किसानों ने आरोपी आशीष अग्रवाल को अपना धान बेचा था, लेकिन इसके एवज में उन्हें फर्जी हस्ताक्षर वाले चेक दिए गए। जानकारी के मुताबिक, किसानों ने आरोपी आशीष अग्रवाल को कुल 70 लाख रूपए से अधिक का धान बेचा था। सबसे पहले फरियादी संतोष कश्यप ने आरोपी को 124 बोरी धान बेचा था, जिसका भुगतान उन्हें मिल गया था। इससे संतोष का विश्वास बढ़ा और उन्होंने 11 नवंबर को 500 बोरी धान अग्रवाल को बेच दिया। इसके बदले में अग्रवाल ने अपनी पत्नी के नाम की चेक बुक से 3 लाख 55 हजार रुपए का चेक काटकर संतोष को दिया। हालांकि, यह चेक क्लियर नहीं हुआ और बाद में पता चला कि इसमें किए गए हस्ताक्षर फर्जी थे। जब संतोष ने अग्रवाल से संपर्क किया तो उन्हें सीधा जवाब नहीं मिला। इसके बाद संतोष ने कुछ पड़ताल की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि आशीष अग्रवाल ने इसी तरह 22 किसानों से 70 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी आशीष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में आशीष ने धान खरीदी में धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर करने और पत्नी के नाम वाले चेक बुक का दुरुपयोग करने का जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922011314179

विज्ञापन

Advertisement