24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांजा तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 किलो गांजा और 5 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Oct 15, 2024 12:26 am 194 views
  जशपुर: जशपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। हफ्तेभर के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने 21 किलो 75 ग्राम गांजा और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा स्कार्पियो वाहन क्र. OD 15 A 3266 भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। तपकरा पुलिस ने आरोपियों को उस वक्त धर दबोचा जब वे महिंद्रा स्कार्पियो में ओडिशा से जशपुर गांजा तस्करी कर ला रहे थे। पुलिस ने मौके पर कुल 21 किलो 75 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है, जप्त किया। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपी:
  1. संजित कुमार (32 वर्ष), निवासी कियाकछार, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
  2. राजेंद्र टोप्पो (30 वर्ष), निवासी राजपुर, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
  3. गणेश नेटी (40 वर्ष), निवासी बैजुरी, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
  4. शरण टांड़िया (30 वर्ष), निवासी राजपुर, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
  5. सुशांत बढ़ाई (24 वर्ष), निवासी सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
मुखबिर की सूचना पर, जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना तपकरा, थाना फरसाबहार और चौकी करडेगा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेट हाईवे-04 पर नाकाबंदी की। पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन को रोका और उसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे और डिक्की में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से जशपुर जिले में खपाने के लिए ला रहे थे। उनके खिलाफ थाना तपकरा में धारा 20(ख) ii(ग) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की विधिवत् कार्रवाई जारी है। जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि अगर वे अपने आसपास किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में जानकारी रखते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924110114115

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 22