गांजा तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 किलो गांजा और 5 आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
Oct 15, 2024 12:26 am
193 views
15 Oct 2024
जशपुर:
जशपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। हफ्तेभर के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने 21 किलो 75 ग्राम गांजा और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा स्कार्पियो वाहन क्र. OD 15 A 3266 भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
तपकरा पुलिस ने आरोपियों को उस वक्त धर दबोचा जब वे महिंद्रा स्कार्पियो में ओडिशा से जशपुर गांजा तस्करी कर ला रहे थे। पुलिस ने मौके पर कुल 21 किलो 75 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है, जप्त किया। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
- संजित कुमार (32 वर्ष), निवासी कियाकछार, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
- राजेंद्र टोप्पो (30 वर्ष), निवासी राजपुर, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
- गणेश नेटी (40 वर्ष), निवासी बैजुरी, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
- शरण टांड़िया (30 वर्ष), निवासी राजपुर, थाना सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
- सुशांत बढ़ाई (24 वर्ष), निवासी सदर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन