21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहान योजना से बदली चरईडाड़ की जीनत परवीन की किस्मत, बनी आत्मनिर्भर बैंक सखी

शेयर करें

OM Darpan

Jul 13, 2025 11:27 pm 426 views
बिहान योजना से बदली चरईडाड़ की जीनत परवीन की किस्मत, बनी आत्मनिर्भर बैंक सखी

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' योजना छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम चरईडाड़ निवासी श्रीमती जीनत परवीन वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से सफलता की नई कहानी लिखी है।
कभी थीं साधारण गृहिणी, आज बनीं बैंकिंग सेवा की मददगार श्रीमती जीनत परवीन बताती हैं कि 'बिहान' योजना से जुड़ने से पहले वह एक साधारण गृहिणी थीं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत उन्हें बैंक सखी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा से स्वीकार किया। आज वह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से जुड़कर अपने गांव और आसपास के ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रही हैं।
ग्रामीणों को मिल रही बैंकिंग सेवाओं का लाभ उन्होंने बताया कि वह ग्रामीणों को खाता खोलने, पैसा जमा-निकासी, आधार लिंक कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान और अन्य आवश्यक बैंकिंग सेवाओं में सहायता प्रदान करती हैं। उनकी कार्य कुशलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके द्वारा किए गए मासिक बैंकिंग लेनदेन की राशि 35 से 40 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इससे उन्हें नियमित रूप से अच्छी कमीशन मिलती है, जो उनके लिए न केवल रोजगार का साधन बनी है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और समाज में एक नई पहचान भी मिली है।
स्कूटी खरीदी, पूरे किए सपने श्रीमती जीनत परवीन अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताती हैं कि इस आमदनी से उन्होंने वर्ष 2022 में अपने लिए एक स्कूटी भी खरीदी है। अब वह आसानी से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर पाती हैं। उन्होंने बताया कि बैंक सखी बनने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और अब वह अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922001302658

विज्ञापन

Advertisement