21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

2025 का बजट छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण की ओर एक मजबूत कदम: प्रबल प्रताप जूदेव

शेयर करें

OM Darpan

Mar 07, 2025 09:23 am 445 views
2025 का बजट छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण की ओर एक मजबूत कदम: प्रबल प्रताप जूदेव


जशपुर।

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के विकास और जनकल्याण का बजट बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और जनहितैषी साबित होगा। विशेष रूप से किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बनाई गई नीतियां राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगी।

भा.ज.पा. नेता ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आभार व्यक्त किया और समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह बजट "सबका साथ, सबका विकास" की भावना को सशक्त करते हुए छत्तीसगढ़ को समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922004305623

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22