16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कौशल्या धाम के कॉटेज संचालन में फंसा पेंच, न्यूनतम प्रस्ताव न मिलने से तीन निविदाएं निरस्त

OM Darpan

Sep 01, 2026 08:50 pm 290 views
कौशल्या धाम के कॉटेज संचालन में फंसा पेंच, न्यूनतम प्रस्ताव न मिलने से तीन निविदाएं निरस्त
 
  • तीन बार निविदा प्रक्रिया निरस्त होने के बाद पर्यटन मंडल ने बदला फैसला

  • संचालन के लिए तैयार किया जा रहा नया प्रस्ताव

  रायपुर। माता कौशल्या धाम चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज के लंबे समय से बंद होने पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट की है। मंडल के मुताबिक कॉटेज के संचालन और मेंटेनेंस के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए गए हैं। विभाग ने अब तक तीन बार निविदा प्रक्रिया आयोजित की, लेकिन हर बार न्यूनतम आवश्यक प्रस्ताव प्राप्त नहीं होने के कारण इसे निरस्त करना पड़ा। अब इन कॉटेज को शुरू करने के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशा जा रहा है। माता कौशल्या धाम को प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ही कॉटेज का निर्माण किया गया था। इनके प्रबंधन के लिए समय-समय पर निविदाएं आमंत्रित की गईं।

तीन बार फेल हुई निविदा

पर्यटन मंडल ने बताया कि पहली बार टेंडर जारी करने पर आवश्यक न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिले। इसके बाद दूसरी और तीसरी बार भी यही स्थिति बनी रही। नियमों के तहत पर्याप्त आवेदन न मिलने पर तीनों बार प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी।

अब लीज पर संचालन का प्रस्ताव

वर्तमान में कॉटेज को लीज पर देने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। इससे श्रद्धालुओं को ठहरने और खान-पान की सुविधा मिल सकेगी। विभाग का दावा है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917034045963

विज्ञापन

Advertisement