26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा: नक्सल उन्मूलन के लिए डीआरजी जवानों का संकल्प, पुलिस अधीक्षक ने दी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Aug 30, 2024 06:46 am 204 views
 
  • डीआरजी अधिकारियों और जवानों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा
  • आत्मसमर्पित नक्सलियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण
कवर्धा। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में, जिले की सुरक्षा और नक्सल उन्मूलन अभियान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के अधिकारी और जवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डीआरजी के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में, पुष्पेंद्र बघेल ने डीआरजी में तैनात सभी अधिकारियों और जवानों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डीआरजी की भूमिका नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में बेहद अहम है। इसी के कारण आज जिले में नक्सलवाद का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में डीआरजी में स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी शामिल किया गया है, जो इलाके की गहरी जानकारी और अनुभव से लैस हैं। इन अधिकारियों और जवानों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बैठक में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंधों पर भी चर्चा की गई, और जवानों को सर्चिंग के दौरान आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक उदल मरकाम, सहायक उप निरीक्षक संजीव तिवारी समेत डीआरजी के कई अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926074042745

विज्ञापन

Advertisement