19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोंडागांव जिले में माड़गांव पहाड़ी पर नक्सलियों के तीन आईडी बम बरामद, जवानों ने किया डिफ्यूज़

शेयर करें

OM Darpan

Dec 04, 2024 01:46 am 177 views
कोण्डागांव। कोंडागांव जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों की एक टीम को माड़गांव पहाड़ी पर तीन आईडी बम बरामद हुए। यह बम नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर छिपा रखे थे। जवानों ने मौके पर दो-दो किलो के तीन टिफिन बम भी बरामद किए। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड) की टीम ने तत्परता से इन बमों को डिफ्यूज़ कर दिया, जिससे किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सका। मंगलवार को कोंडागांव जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों को माड़गांव पहाड़ी पर तीन आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिले। यह आईडी बम नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के नुकसान पहुंचाने की नियत से लगाए गए थे। इसके अलावा, जवानों ने तीन टिफिन बम भी बरामद किए, जिनका वजन दो किलो था। बीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बमों को डिफ्यूज़ किया और संभावित खतरे को टाल दिया। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मिली, जो कोंडागांव जिले के पर्यवेक्षण में चल रहा है। गौरतलब है कि 2 दिसंबर को कोंडागांव और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की योजना के बारे में जानकारी मिली थी। इस पर सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की इस साजिश को नाकाम कर दिया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920022805326

विज्ञापन

Advertisement