शिक्षा व्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई: 7 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
OM Darpan
Nov 28, 2024 01:58 pm
236 views
28 Nov 2024
बैकुंठपुर।
जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया तेज हो गई है। 26 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने जिले के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद 7 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जिले के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की उपस्थिति पंजी, छात्रों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन किया गया। साथ ही, बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और किचन की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया।
इसी दौरान बैकुंठपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पंडोपारा और महोरा स्थित प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों द्वारा अपने दायित्वों की अनदेखी की पुष्टि हुई। इन विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता में कमी, छात्रों की उपस्थिति में गिरावट और शैक्षणिक सुधारों के प्रति उदासीनता बरतने पर 7 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।इन शिक्षकों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए तीन दिनों के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। समय सीमा में जवाब न मिलने या असंतोषजनक जवाब मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई छात्रों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने और शिक्षकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से की गई है।
स्पष्टीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस प्राप्त करने वाले शिक्षकों के नाम और पद:
-
सदन कुमार सिंह, शिक्षक
-
मंजुलता बरवा, शिक्षक
-
रितेंद्र सिंह, शिक्षक
-
वीरेंद्र कुमार निषाद, शिक्षक
-
बेबी सोनवानी, शिक्षक
-
नीला सोनवानी, शिक्षक
-
पुष्पा भगत, शिक्षक
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन