लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने की एक और लिस्ट जारी
OM Darpan
Apr 12, 2024 09:42 pm
214 views
12 Apr 2024
अखिलेश यादव ने कौशांबी पुष्पेंद्र सरोजऔर कुशीनगर अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार से नामों का किया ऐलान
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए समाजावादी पार्टी ने शुक्रवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में दो प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। सपा ने कौशांबी और कुशीनगर से नाम घोषित कर दिए हैं। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को उतारा गया है। कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया गया है। बसपा के कद्दावर नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं पुष्पेंद्र सरोज ।
जरूरी खबरें
विज्ञापन