एशियाई पैरा खेल 2026: पीएम मोदी ने भारतीय दल को दीं शुभकामनाएँ
OM Darpan
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आइची-नागोया में आरंभ हुए एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर अपार गर्व है। इन खिलाड़ियों का दृढ़ संकल्प, समर्पण और अदम्य भावना देश के 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करती है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 आरंभ होने पर भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएँ। भारत को अपने असाधारण पैरा-एथलीटों पर अपार गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और अदम्य भावना 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करती है। वे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।”
जरूरी खबरें
विज्ञापन