1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमाके से दहली दिल्ली

शेयर करें

OM Darpan

Nov 11, 2025 05:03 am 303 views
धमाके से दहली दिल्ली

 

  • लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 10 की मौत — दिल्ली-एनसीआर अलर्ट पर

 दिल्ली।

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए भीषण धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शाम करीब सात बजे सुभाष मार्ग स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक हुंडई i20 कार में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं।
अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, एनएसजी और एनआईए की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है।


कार मालिक की पहचान, एक युवक हिरासत में

घटना में जिस कार में धमाका हुआ, उसकी पहचान हो चुकी है। जांच में सामने आया कि कार पहले गुरुग्राम निवासी सलमान के नाम पर थी। उसे गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया है। सलमान ने पूछताछ में बताया कि उसने यह कार दिल्ली के ओखला निवासी एक व्यक्ति को बेची थी।
मामले की जांच सीआईए मानेसर प्रभारी ललित के नेतृत्व में चल रही है, जबकि दिल्ली स्पेशल सेल की टीम भी जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


चपेट में आए 20 लोगों की पहचान

धमाके की चपेट में आए कुल 28 में से अब तक 20 लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और ओडिशा के लोग शामिल हैं। मृतकों में शामिल हैं —
शाइना परवीन (23, दिल्ली), हर्षुल (28, उत्तराखंड), शिवा जायसवाल (32, यूपी), समीर (26, दिल्ली), जोगिंदर (28, दिल्ली), भवानी शंकर (30, दिल्ली), गीता (26, दिल्ली), विनय पाठक (50, दिल्ली), पप्पू (53, यूपी), विनोद (55, दिल्ली), शिवम झा (21, दिल्ली), मोहम्मद शहनवाज (35, दिल्ली), अंकुश शर्मा (28, दिल्ली), अशोक कुमार (34, यूपी), मोहम्मद फारुख (55, दिल्ली), तिलक राज (45, हिमाचल) और अन्य।
बाकी घायलों की पहचान जारी है।


गृह मंत्री बोले — सभी संभावनाओं की जांच होगी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। सीपी दिल्ली और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर हैं। सभी विकल्पों की जांच होगी और नतीजे जनता के सामने रखे जाएंगे।”
उन्होंने यह भी बताया कि एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमों ने मिलकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।


फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए विस्फोट के बाद एफएसएल और फोरेंसिक टीमों ने मौके से नमूने लिए हैं।
वहीं लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।
चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों से मंगलवार को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।


नेताओं ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली में हुए धमाके में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, “लाल किले के पास हुए विस्फोट में इतने अनमोल जीवनों की क्षति से गहरा दुख हुआ।”
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह बेहद चिंताजनक और दुखद है। पुलिस और सरकार को जांच करनी चाहिए कि यह धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं।”


एनसीआर में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, बुलंदशहर और मथुरा सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मॉल, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001224107847

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 15 / 118