30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडिया गठबंधन बैठक पर शिवराज चौहान का हमला, राहुल पर उठाए सवाल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 01, 2026 05:06 am 546 views
इंडिया गठबंधन बैठक पर शिवराज चौहान का हमला, राहुल पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विपक्ष के इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला बोला है। चौहान ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के कई घटक दल राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं और इसी वजह से कई प्रमुख दलों के शीर्ष नेता इस बैठक से दूर रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संविधान क्लब में आयोजित इंडिया गठबंधन की इस बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर साझा रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं सहित कई विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं द्रमुक और आम आदमी पार्टी ने बैठक से दूरी बनाई। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव के नामांकन में व्यस्तता के कारण व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए, हालांकि उनकी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आभासी (वर्चुअल) माध्यम से जुड़ने की बात कही गई।

गठबंधन की अनुपस्थिति पर टिप्पणी करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक शुरू होने से पहले ही इंडिया गठबंधन बिखर चुका है। उन्होंने दावा किया कि न केवल सहयोगी दल, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। चौहान ने कहा कि जब उनकी अपनी पार्टी और गठबंधन के नेता ही उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं, तो देश उन्हें नेता कैसे मानेगा। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची को लोकतंत्र का आधार बताते हुए कहा कि सूची शुद्ध और अद्यतन होनी चाहिए, जिससे मृत व अपात्र लोगों के नाम हटाए जा सकें।

दूसरी ओर, विपक्षी दल एसआईआर प्रक्रिया पर पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस कार्य समिति ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित करने के साथ ही इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इंडिया गठबंधन की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े इन्हीं विवादों पर आगे की रणनीति तैयार करना था।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001050647444

विज्ञापन

Advertisement