पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर वार्ता, रक्षा और व्यापार सहयोग मजबूत करने पर बनी सहमति
OM Darpan
Oct 01, 2026 05:30 am
660 views
01 Oct 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर वार्ता हुई। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों (क्रिटिकल टेक्नोलॉजी) सहित द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की।
वार्ता में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए आपसी सहयोग को और गहरा करने तथा निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति बनी।
दोनों शीर्ष नेताओं ने क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की। अंत में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने का निर्णय लिया।
जरूरी खबरें
विज्ञापन