29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमन सहरावत बने एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले खेल ब्रांड एंबेसडर

शेयर करें

OM Darpan

Sep 30, 2026 03:59 am 954 views
अमन सहरावत बने एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले खेल ब्रांड एंबेसडर

भारतीय कुश्ती और युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए दिग्गज पहलवान के साथ की बहुवर्षीय साझेदारी

झज्जर। हरियाणा के अखाड़ों से निकलकर पेरिस ओलंपिक के पदक मंच तक पहुंचने वाले पहलवान अमन सहरावत अब एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले खेल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुए हैं। 23 वर्षीय ओलंपिक कांस्य पदक विजेता के साथ हुई यह बहुवर्षीय साझेदारी भारतीय कुश्ती और युवा खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने दिग्गज पहलवान के साथ भविष्य की रणनीतियों पर मुहर लगाई है।

युवाओं को खेलों के प्रति करेंगे प्रेरित

पहलवान अमन सहरावत ने इस नई भूमिका पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एस्पेक्ट स्पोर्ट्स के पहले स्पोर्ट्स ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ना गौरव का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस साझेदारी के माध्यम से देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं। वहीं, एस्पेक्ट स्पोर्ट्स ने भी अमन की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को अपने ब्रांड मूल्यों के अनुरूप बताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लॉस एंजेलिस ओलंपिक पर टिकी नजरें

कुश्ती के क्षेत्र में अमन सहरावत का सफर उपलब्धियों भरा रहा है। वर्ष 2022 में अंडर-23 विश्व चैंपियन बनने के बाद उन्होंने 2023 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पेरिस 2024 ओलंपिक में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वर्तमान में सहरावत ने अपना पूरा ध्यान और तैयारी लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक पर केंद्रित कर दी है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930042904173

विज्ञापन

Advertisement