11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभ्यास कोंकण-2026: रॉयल नेवी के साथ युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंचा 'आईएनएस त्रिशूल'

शेयर करें

OM Darpan

Oct 11, 2026 07:54 pm 351 views
अभ्यास कोंकण-2026: रॉयल नेवी के साथ युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंचा 'आईएनएस त्रिशूल'

प्लायमाउथ. भारतीय नौसेना का आधुनिक मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज 'आईएनएस त्रिशूल' रॉयल नेवी के साथ वार्षिक समुद्री अभ्यास 'कोंकण-2026' में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंच गया है। यह साझा युद्धाभ्यास 8 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। पिछले दो दशकों से जारी यह अभ्यास दोनों देशों की मजबूत समुद्री साझेदारी, रक्षा सहयोग और आपसी समझ का प्रमुख आधार है।


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो चरणों में होगा अभ्यास

प्लायमाउथ के निकट यह अभ्यास दो चरणों में हो रहा है। पहले 'बंदरगाह चरण' में पेशेवर संवाद, जहाजों का दौरा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम और आगंतुकों के लिए युद्धपोत दर्शन शामिल हैं। वहीं, 'समुद्री चरण' के दौरान वायु, सतह और पानी के नीचे जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे। इसमें एक-दूसरे के युद्धपोतों पर विमान उतारने, फायरिंग, वायु रक्षा, जटिल नौचालन और पनडुब्बी-रोधी अभ्यास जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियां शामिल होंगी।


'भारत-ब्रिटेन दृष्टिकोण 2035' की झलक

यह नौसैन्य अभ्यास सुरक्षित, खुले और स्वतंत्र समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराता है। साथ ही, यह ‘भारत-ब्रिटेन दृष्टिकोण 2035’ में उल्लिखित व्यापक रणनीतिक साझेदारी को भी दर्शाता है। बेहतरीन कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान से दोनों नौसेनाओं की जटिल परिस्थितियों में काम करने की क्षमता और मजबूत होगी, जो समुद्री शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261011221248236

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 125