5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रनवे पर धधका इंडिगो विमान का इंजन, 60 यात्रियों की अटकी सांसें; 24 घंटे में दूसरी घटना

शेयर करें

OM Darpan

Jul 24, 2025 08:40 am 340 views
रनवे पर धधका इंडिगो विमान का इंजन, 60 यात्रियों की अटकी सांसें; 24 घंटे में दूसरी घटना
  अहमदाबाद/नई दिल्ली: बुधवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दीव के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो विमान के इंजन में अचानक आग लग गई। विमान में सवार 60 यात्रियों की जान हलक में अटक गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए आपातकालीन "मेडे कॉल" देकर रनवे पर ही उड़ान को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। इंडिगो ने इसे एक तकनीकी खराबी बताते हुए जांच शुरू कर दी है। चिंता की बात यह है कि ठीक एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर भी एयर इंडिया के एक विमान में लैंडिंग के बाद आग लगने की ऐसी ही घटना हुई थी। लगातार दो दिनों में दो विमानों में आग की इन घटनाओं ने हवाई यात्रा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005231625781

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 121