13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रियासी बस हमला: पुलिस ने आतंकवादी का किया स्केच जारी

शेयर करें

OM Darpan

Jun 12, 2024 09:17 am 252 views
रियासी बस हमला: पुलिस ने आतंकवादी का किया स्केच जारी
आतंकवादी की सूचना देने वाले को मिलेगा 20 लाख रूपये का इनाम
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने  रियासी जिले में एक यात्री बस पर हमले में शामिल आतंकवादी का स्केच जारी किया और उसके बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख का इनाम देने की भी घोषणा की है। रविवार को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर उस समय गोलीबारी की, जब वह शिव खोरी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी  Mata Vaishno Devi मंदिर जा रही थी। यह बस पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास कटरा katara में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। बस उत्तर प्रदेश , राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही। तीर्थयात्रियों से भरी बस पर गोलीबारी की गई. जिसेस बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे 09 लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए।
20 लाख रूपये इनाम कि घोषणा पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "रियासी पुलिस ने पौनी क्षेत्र में यात्री बस पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादी के बारे में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।"
उन्होंने कहा कि आतंकवादी का स्केच प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर तैयार किया गया था और उन्होंने लोगों से सूचना देने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं, सुरक्षाकर्मियों की 11 टीमें इस पर काम कर रही हैं और रांसो-पोनी-त्रेयथ बेल्ट के चारों ओर बहु-दिशात्मक पर घेराबंदी की गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement