16 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

106 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार देंगे शेखावत

शेयर करें

OM Darpan

Oct 16, 2026 08:38 pm 378 views
106 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार देंगे शेखावत


नई दिल्ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संगीत, नृत्य और नाटक के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश भर के 106 युवा कलाकारों को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आगामी 19 अक्टूबर को नई दिल्ली के रवींद्र भवन स्थित मेघदूत परिसर में इन कलाकारों को यह सम्मान सौंपेंगे।


सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में वर्ष 2024 और 2025 के लिए चुने गए होनहार कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी।


मार्च में हुआ था नामों का चयन

संगीत नाटक अकादमी की जनरल काउंसिल ने इसी साल 22 से 26 मार्च के बीच नई दिल्ली में आयोजित अपनी बैठक में इन पुरस्कारों को लेकर विस्तार-पूर्वक चर्चा की थी। इस दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2024 और 2025 के लिए 106 होनहार युवा कलाकारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।


25-25 हजार रुपये की मिलेगी नकद राशि

कला-संस्कृति के क्षेत्र में नई-नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संगीत नाटक अकादमी ने साल 2006 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। यह सम्मान 40 वर्ष तक की आयु वाले युवा कलाकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। सम्मान-स्वरूप प्रत्येक युवा कलाकार को 25 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम भेंट किया जाता है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261017025606649

विज्ञापन

Advertisement