12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के रोहतास में आग जनी की दर्दनाक हादसा, 8 जिंदा जले; 6 की मौत

शेयर करें

OM Darpan

Apr 10, 2024 12:42 am 278 views
बिहार के रोहतास में आग जनी की दर्दनाक हादसा, 8 जिंदा जले; 6 की मौत

घायलों सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती

रोहतास 09 अप्रैल 2024। बिहार के रोहतास से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां चूल्हे की चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए। जिसमें 6 की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों में देवराज चौधरी की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी व शामा चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी राजू देवी शामिल हैं। मृतकों में भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना के बड़हरा टोला निवासी देवराज चौधरी की पत्नी 30 वर्षीय पुष्पा देवी उनके छह वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार, पुत्री चार वर्षीय काजल कुमारी व एक साल की बच्ची गुड़िया, तरारी थाना भोजपुर के रामनगर निवासी श्यामा चौधरी की छह वर्षीय पुत्री कांति कुमारी, वीशावदर थाना, जूनागढ़ गुजरात के लेभद्रा निवासी दीपक चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी माया देवी शामिल हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012144424617

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 125