12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीवी सोमनाथन बने अगले कैबिनेट सचिव

शेयर करें

OM Darpan

Aug 11, 2024 01:30 am 241 views
टीवी सोमनाथन बने अगले कैबिनेट सचिव

सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया

नई दिल्ली: 10 अगस्त 2024 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी टीवी सोमनाथन को भारत सरकार ने देश के अगले कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा शनिवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, सोमनाथन, जो तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं, इस महीने के अंत में अपना नया कार्यभार संभालेंगे। वे मौजूदा कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की जगह लेंगे। सर्कुलर के अनुसार, सोमनाथन कैबिनेट सचिव का पद ग्रहण करने से पहले कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। उनका कार्यकाल 30 अगस्त से शुरू होगा और अगले दो वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे। कैबिनेट सचिव भारत सरकार की कार्यपालिका में सर्वोच्च पद होता है और इसका कार्यकाल आमतौर पर दो साल का होता है। यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठतम अधिकारियों में से एक को सौंपा जाता है, जो प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को प्रशासनिक सलाह देने के लिए जिम्मेदार होता है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012074349431

विज्ञापन

Advertisement