पुलिस ने उठाया तो थाने में ही धरने पर बैठे टीएमसी सांसद
OM Darpan
Apr 09, 2024 10:59 am
246 views
09 Apr 2024
जांच एजेंसियों को लेकर मचा सियासी घमासान
नई दिल्ली। पहले चरण के मतदान में केवल दस दिन रह गए हैं. इस बीच करप्शन रोकने वाली एजेंसियों का नाम चुनावी नारों में आ रहा है. इस कड़ी में टीएमसी ने सोमवार को चुनाव आयोग के बाहर सभी जांच एजेंसियों के प्रमुखों को हटाने के लिए धरना प्रदर्शन किया. टीएमसी के दस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर बैठे हुए नजर आए. ये नेता जांच एजेंसियों के प्रमुखों को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद पुलिस उन्हें उठाकर आयोग के दफ्तर के सामने से थाने में ले गई. इसके बाद सभी नेता थाने में ही धरने पर बैठ गए. इसको लेकर पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटने के लिए अनुरोध किया लेकिन जब वे फिर भी नहीं मानें तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। आज टीएमसी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल का चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा था। टीएमसी नेता डोला सेन ने कहा है कि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों को दुरुपयोग कर रही है और विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसा रही है। केजरीवाल और इंडिया गठबंधन गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जब इंडिया गठबंधन की महारैली हुई थी, तो उसमें टीएमसी ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि दिल्ली में तो टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है लेकिन पश्चिम बंगाल में पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ रही है।जरूरी खबरें
विज्ञापन
