12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से व्यापक तबाही, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका

शेयर करें

OM Darpan

Aug 04, 2024 01:13 am 288 views
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से व्यापक तबाही, 50 लोगों के मारे जाने की आशंका
[smartslider3 slider=2]

कुल्लू, मंडी और शिमला में बाढ़ से भारी नुकसान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बुधवार रात बादल फटने से आयी बाढ़ ने गंभीर तबाही मचाई है। बाढ़ इतनी भीषण थी कि कुल्लू जिले का समेज नामक गांव पूरी तरह बह गया। इस घटना में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग लापता हैं। प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस घटना में लगभग 50 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक संख्या की घोषणा तब की जाएगी जब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। वर्तमान में, सर्च ऑपरेशन और राहत कार्य जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस और होमगार्ड की 410 सदस्यीय टीम ड्रोन की मदद से खोज अभियान चला रही है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को तत्काल 50,000 रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। भविष्य में और अधिक मुआवजे की भी संभावना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की है और केंद्र से भी समर्थन की मांग की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस और होमगार्ड के साथ मिलकर राहत कार्य कर रहा है और बेली ब्रिज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012074349431

विज्ञापन

Advertisement