2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीना बाजार में अवैध हुकिंग से बिजली चोरी, विद्युत मंडल ने पकड़े 9 दुकानों पर अवैध कनेक्शन

शेयर करें

OM Darpan

Oct 07, 2024 08:47 pm 238 views
मीना बाजार में अवैध हुकिंग से बिजली चोरी, विद्युत मंडल ने पकड़े 9 दुकानों पर अवैध कनेक्शन
रायगढ़, धरमजयगढ़। दशहरा मैदान में सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर मीना बाजार कैंपस में अवैध हुकिंग कर बिजली चोरी की जा रही थी, जिससे बिजली विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था। इस घटना के कारण नगर में लो वॉल्टेज की समस्या पैदा हो गई थी, जो स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। सूत्रों के अनुसार, धरमजयगढ़ विद्युत मंडल को बिजली चोरी की शिकायत प्राप्त हुई, जिसके बाद विद्युत मंडल के अधिकारी राजेंद्र कुजूर ने अपनी टीम के साथ मौके पर जांच की। जांच में पाया गया कि मीना बाजार के कुल 9 दुकानों पर अवैध बिजली कनेक्शन का उपयोग किया जा रहा था। राजेंद्र कुजूर द्वारा की गई जांच में विभिन्न दुकानों में बिजली खपत के आंकड़े सामने आए, जिनमें कुछ दुकानों में 1000 यूनिट, 950 यूनिट, और 600 यूनिट बिजली खपत की गई थी। सभी दुकान संचालकों पर विद्युत यूनिट के आधार पर ढाई प्रतिशत का फाइन लगाया गया है, और इस संबंध में कागजी कार्यवाही भी की जा रही है। इस अवैध हुकिंग के कारण नगर में लो वॉल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा था। फिलहाल, विद्युत मंडल द्वारा सभी दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002134618732

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 8