उरला के शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमी पर भक्तों की भीड़
OM Darpan
Sep 30, 2025 11:37 pm
504 views
30 Sep 2025
बिरगांव/उरला (सत्यानंद सोई)।
पंचमी के पावन अवसर पर उरला स्थित शीतला माता मंदिर में आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर में जुटने लगे थे। पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बन रहा था। हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए ज्योत प्रज्वलित की। यह परंपरा मंदिर की पहचान बन चुकी है, जहां भक्त अपनी आस्था व्यक्त करने आते हैं।सुख-शांति के लिए चढ़ाए प्रसाद
मंदिर पहुंचे भक्तों ने नारियल, चुनरी, माता के श्रृंगार का सामान और प्रसाद अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में माता सेवा (जस गीत) जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए, जिसमें भक्तों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।उत्सवमय रहा उरला बस्ती
पंचमी के इस विशेष अवसर पर पूरा उरला बस्ती दिनभर उत्सव के माहौल में डूबा रहा। मंदिर में उमड़ी भीड़ और धार्मिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन