29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला, बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 1.09 लाख रुपए

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2025 02:45 am 176 views
मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला, बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 1.09 लाख रुपए

 

  • बातों में उलझाकर ठग ने वारदात को दिया अंजाम

  • आधे दर्जन से ज्यादा ट्रांजैक्शन कर निकाली रकम

रायपुर.

राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में एटीएम ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक शातिर ठग ने मदद करने और बातों में उलझाने के बहाने एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से करीब 1 लाख 9 हजार रुपए पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई वारदात

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजा राम वोहरा के साथ यह घटना घटी। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे 13 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित एटीएम से 5 हजार रुपए निकालने गए थे। जब वे पैसे निकाल रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक एटीएम केबिन के अंदर दाखिल हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथ की सफाई: कार्ड बदला और चलता बना

आरोपी युवक ने बुजुर्ग राजा राम को अपनी बातों में उलझा लिया। इसी बातचीत के दौरान उसने बड़ी चालाकी से उनका एटीएम कार्ड अपने हाथ में लिया और उसे बदलकर हुबहू दिखने वाला दूसरा कार्ड उन्हें थमा दिया। बुजुर्ग को उस वक्त कार्ड बदले जाने का अहसास नहीं हुआ। ठग ने इसी दौरान उनका पिन भी देख लिया था।

बेटे ने बताया- खाता खाली हो गया

घटना के अगले दिन पीड़ित के बेटे अमित वोहरा ने फोन कर जानकारी दी कि उनके बैंक खाते से एक ही दिन में कई बार पैसे निकाले गए हैं। जब बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई, तो पता चला कि 13 नवंबर को ही खाते से कुल 1 लाख 9 हजार 500 रुपए निकाले गए हैं। ठग ने एटीएम से कैश निकालने के साथ-साथ पीओएस (POS) मशीन के जरिए खरीदारी कर यह रकम उड़ाई।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित की शिकायत के बाद आमानाका पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929162535325

विज्ञापन

Advertisement