22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमतरी की बैडमिंटन खिलाड़ी रितिका ध्रुव से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की वीडियो कॉल पर बातचीत, खेल व पढ़ाई में हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

शेयर करें

OM Darpan

Nov 17, 2024 10:41 pm 191 views
[smartslider3 slider=6]
रायपुर/धमतरी। धमतरी की रहने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी रितिका ध्रुव, जो मजदूरी करने वाले पिता की बेटी हैं, ने अपने खेल के जुनून के बल पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी कल्पना उन्होंने कभी नहीं की थी। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से रितिका से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उसके बैडमिंटन कौशल की सराहना की और भविष्य के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा, "आप अपने बैडमिंटन कौशल को निखारिये और प्रदेश का गौरव बढ़ाइये। जो भी सुविधाएं या सहायता आपको चाहिए, वह सरकार उपलब्ध कराएगी।" यह आश्वासन सुनकर रितिका का चेहरा खुशी से खिल उठा। रितिका ने बातचीत के दौरान बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां आंगनबाड़ी सहायिका हैं। आर्थिक संघर्षों के बावजूद उसने अपने बैडमिंटन के सपने को जिंदा रखा है। वह खेलो-इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल गेम्स बंगलुरू और हाल ही में ओडिशा में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी है। रितिका ने बताया कि उसका सपना है कि वह नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलकर ओलंपिक में मेडल जीते और देश का नाम रोशन करे। मुख्यमंत्री ने उसकी इस अभिलाषा की सराहना करते हुए कहा, "आपका ओलंपिक का सपना जरूर पूरा होगा।" उन्होंने राज्य की सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मुख्यमंत्री ने रितिका को खेल के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देने की सलाह दी। रितिका बीए अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने उसे खेल और पढ़ाई दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा को किलिमंजारो पर्वत की चढ़ाई के लिए भी सहयोग का आश्वासन दिया था। रितिका के संघर्ष और मेहनत को जानकर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हर प्रतिभा को अवसर मिलेगा और सरकार पूरी मदद करेगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922071540766

विज्ञापन

Advertisement