18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरोरा में किराना दुकान पर चोरो का धावा: चोरों ने उड़ाया सामान और CCTV सिस्टम, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

शेयर करें

OM Darpan

Mar 24, 2025 08:13 am 318 views
खरोरा में किराना दुकान पर चोरो का धावा: चोरों ने उड़ाया सामान और CCTV सिस्टम, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

रायपुर/खरोरा:

खरोरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पिकरीडीह में स्थित उमा राईस मिल के सामने राम प्रवेश मिश्रा की किराना दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से न सिर्फ रोजमर्रा का सामान बल्कि CCTV का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए।

यह घटना 4 फरवरी की है जब राम प्रवेश मिश्रा दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान से सिगरेट, गुटखा, बीड़ी, बिस्किट, मोबाइल का सामान और CCTV का डीवीआर गायब था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राम प्रवेश मिश्रा ने तत्काल थाना खरोरा में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • आरिफ उर्फ सोनू

  • अंकित विभार

  • प्रवीण मसीह उर्फ बाँबी

  • हिमांचल पुलस्त उर्फ सौरभ

चारों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि CCTV जैसे सुरक्षा उपकरण तक चोरी होने से आमजन में असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न हो रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261018082916676

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 15 / 186