17 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा, सिविल लाइन में करेंगी आमजन से मुलाकात

शेयर करें

OM Darpan

Jan 29, 2025 09:09 am 253 views
रायपुर नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा, सिविल लाइन में करेंगी आमजन से मुलाकात
    रायपुर। रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक के रूप में (आई.ए.एस.) श्रीमती इफ्फत आरा को नियुक्त किया गया है। श्रीमती इफ्फत आरा ने अपनी कार्यप्रणाली की शुरुआत करते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और निर्वाचन संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।   प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिविल लाइन, रायपुर स्थित सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 304 में आमजन से मुलाकात करेंगी। लोग अपनी समस्याएं या निर्वाचन से जुड़ी जानकारी सीधे श्रीमती इफ्फत आरा से साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, लोग उनके मोबाइल नंबर 9993000787 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ उन्होंने निर्वाचन के नामांकन केंद्रों का गहन निरीक्षण किया और निर्वाचन संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस दौरान विभिन्न केंद्रों की तैयारी और व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261018042858439

विज्ञापन

Advertisement