छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश बदला: महाअष्टमी की जगह अब नुआखाई पर छुट्टी
OM Darpan
Aug 03, 2025 09:20 am
482 views
03 Aug 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थानीय अवकाशों को लेकर एक महत्वपूर्ण संशोधन आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, 30 सितंबर को पड़ने वाली महाअष्टमी की छुट्टी अब रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर, 28 अगस्त को नुआखाई (ऋषि पंचमी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों तथा संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि, यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए मान्य नहीं होगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के अवकाश कैलेंडर में बदलाव आया है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन