चाइना मांजे से बढ़ रही है घटनाएं, आम नागरिकों की जान पर बन आई
OM Darpan
Jan 20, 2025 06:26 am
231 views
20 Jan 2025
रायपुर।
चाइना मांजे के कारण हो रही दुर्घटनाओं ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा ही एक हादसा आज गोपाल भिसे और उनके बच्चे के साथ हुआ, जब वे अंबेडकर हॉस्पिटल के लिए मौदहा पारा मार्ग से गुजर रहे थे। रास्ते में एक लड़का चाइना मांजे को पकड़े खड़ा था। इसी दौरान, गोपाल भिसे की गर्दन में मांजा उलझ गया। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए मांजे को अपने हाथ से हटाया और बाइक रोकी।
पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने यह घटना देखी और तुरंत मांजा पकड़े लड़के को समझाने के बाद वहां से जाने दिया।
गोपाल भिसे का कहना है कि यदि समय पर मांजा नहीं पकड़ा होता, तो चोट गंभीर हो सकती थी। उन्होंने बताया, "मांजा इतना तेज और मजबूत था कि कुछ ही समय में हादसा हो गया। इस हादसे में मेरे और मेरे बच्चे की जान भी जा सकती थी। ज्यादातर लोग ऐसे हादसों में खुद को बचा नहीं पाते।"
गोपाल भिसे ने इस घटना पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चाइना मांजा पूरे भारत में खुलेआम बेचा जा रहा है। यह मांजा इतना पतला और पारदर्शी होता है कि दिखाई देना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर इसका रंग और मजबूती इसे और खतरनाक बनाते हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चाइना मांजे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और इसे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, सभी मार्गों पर "मांजे से सावधान" जैसे बोर्ड लगाए जाएं ताकि राहगीर सतर्क रहें।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/public/storage/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन