12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में सुरक्षा अधिकारियों को जीवनरक्षक प्रशिक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Jul 20, 2025 12:08 pm 322 views
रायपुर में सुरक्षा अधिकारियों को जीवनरक्षक प्रशिक्षण
  रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स (PSO) को प्राथमिक उपचार व CPR का गहन प्रशिक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर में आयोजित किया गया। यहां वी.आई.पी. सुरक्षा वाहिनी के PSO प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के मास्टर ट्रेनर व राजभवन चिकित्सक डॉ. देवेश रायचा ने प्रशिक्षण का संचालन किया।
आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने का प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान, डॉ. रायचा ने PSO को हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन स्थिति में CPR तकनीक के माध्यम से जीवन बचाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे सही समय पर CPR देकर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षणार्थियों ने न केवल इस तकनीक को ध्यानपूर्वक समझा, बल्कि उसका व्यावहारिक अभ्यास भी किया।
'प्रोजेक्ट सुरक्षा फर्स्ट एड किट' का वितरण प्रशिक्षण के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को 'प्रोजेक्ट सुरक्षा फर्स्ट एड किट' प्रदान की गई। इस किट में पैरासिटामोल, गैस की गोली, नॉरफ्लॉक्स-TZ, कॉटन, बैंडेज, एडेसिव, बेटाडीन मलहम, व ORS जैसे आवश्यक औषधीय सामग्री शामिल हैं। साथ ही, प्रतिभागियों को इस किट के सही उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012234515762

विज्ञापन

Advertisement