प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी, रायपुर में बनेगा फ्लाईओवर
OM Darpan
Nov 13, 2025 10:51 am
252 views
13 Nov 2025
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजनांदगांव, जशपुर, गरियाबंद व बिलासपुर की जल-परियोजनाओं पर भी लगी मुहर
पेयजल और सिंचाई परियोजनाएं प्राथमिकता पर
बैठक में जल आपूर्ति और सिंचाई से जुड़ी कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई। राजनांदगांव जिले में मोहरा एनीकट में पेयजल हेतु चौकी एनीकट से मोहरा एनीकट तक पाईप लाईन के माध्यम से जल प्रदाय योजना के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली। इसी तरह जशपुर जिले के पत्थलगांव में बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना और हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत परसाही दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं मड़वारानी बैराज निर्माण सह उद्वहन सिंचाई योजना के प्रस्तावों को भी अनुमोदित किया गया।कई बैराज और लिंक नहरों को भी स्वीकृति
समिति ने रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग में मोहमेला सिरपुर बैराज निर्माण और चपरीद एनीकट निर्माण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी। इसके अतिरिक्त, गरियाबंद जिले के पैरी परियोजना के अंतर्गत सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक लिंक नहर पाईप लाईन निर्माण कार्य तथा बिलासपुर जिले के खारंग जलाशय योजना की बांयी तट नहर के आवर्धन हेतु पाराघाट व्यपवर्तन योजना से उद्वहन फीडर सिंचाई के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव कृषि एवं किसान कल्याण शहला निगार, सचिव लोक निर्माण कमलप्रीत सिंह, सचिव ऊर्जा रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, सचिव जल संसाधन राजेश सुकुमार टोप्पो, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भूवनेश यादव, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास भीम सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन