21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Raipur News: शराब दुकानों की भर्ती में 'सिंडिकेट' का खेल? कांग्रेस का बड़ा खुलासा- BJP नेताओं की कंपनियों को फायदा पहुंचाने रची जा रही साजिश

शेयर करें

OM Darpan

Mar 26, 2026 08:52 pm 284 views
Raipur News: शराब दुकानों की भर्ती में 'सिंडिकेट' का खेल? कांग्रेस का बड़ा खुलासा- BJP नेताओं की कंपनियों को फायदा पहुंचाने रची जा रही साजिश

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में सेल्समैन और सुरक्षा व सपोर्ट स्टाफ की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार और भाजपा पर शराब वेंडर्स के ठेकों को लेकर एक कथित “सिंडिकेट” तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन ने दावा किया है कि शराब दुकानों में स्टाफ सप्लाई और सेल्समैन के ठेके के लिए कुछ चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया के जरिए भाजपा नेताओं को उपकृत करने की साजिश रची जा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री से जुड़ी कंपनियों का लिया नाम

कुमार शंकर मेनन ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा से जुड़ी बताई जा रही कंपनियों 'डस्टर' (Duster) और 'एसआईएस' (SIS) को काम दिलाने की अंदरखाने “जुगत” चल रही है। कांग्रेस नेता का दावा है कि 8 कंपनियों का एक बड़ा सिंडिकेट तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए प्रदेश में दोहरी लूट की तैयारी है। विभाग के अंदर के सूत्र भी अब इस खेल की जानकारी बाहर ला रहे हैं।

युवाओं की सीधी भर्ती क्यों नहीं कर रही सरकार?

कांग्रेस ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। कुमार मेनन ने पूछा कि जब प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, तो फिर आउटसोर्सिंग के जरिए निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बजाय सरकार सीधी भर्ती क्यों नहीं कर रही है? आखिर सरकार किसे लाभ पहुंचाना चाहती है? कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि यह पूरा मामला सरकारी सिस्टम की आड़ में राजनीतिक संरक्षण देकर आर्थिक लाभ पहुंचाने की कोशिश का हिस्सा है।

Raipur News

कांग्रेस ने किया इन 8 कंपनियों के नामों का खुलासा

कांग्रेस का आरोप है कि इन 8 कंपनियों के जरिए ठेका प्रक्रिया को नियंत्रित करने और बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ उठाने की रूपरेखा तैयार की गई है:

  1. बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी (इंडिया) लिमिटेड (Bombay Integrated Security (India) Limited)

  2. डस्टर्स टोटल सॉल्यूशंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Dusters Total Solutions Services Private Limited)

  3. इनोविज़न लिमिटेड (Innovision Limited)

  4. इनोसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Innovsource Services Private Limited)

  5. पेरेग्रीन गार्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (Peregrine Guarding Private Limited)

  6. एसआईएस कैश सर्विसेज लिमिटेड (SIS Cash Services Limited)

  7. स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड (Spectrum Talent Management Limited)

  8. टीम एचआर जीएसए प्राइवेट लिमिटेड (Team HR GSA Private Limited)

कुमार शंकर मेनन ने दावा किया है कि यदि इन कंपनियों के प्रोप्राइटर, डायरेक्टर और वास्तविक मालिकाना ढांचे की निष्पक्ष जांच की जाए, तो पर्दे के पीछे से खेल कर रहे कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922024331242

विज्ञापन

Advertisement