12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिख छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर होगा सम्मान, 19 जुलाई को रायपुर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

शेयर करें

OM Darpan

Jul 17, 2025 10:01 pm 213 views
सिख छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर होगा सम्मान, 19 जुलाई को रायपुर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
 
  • रायपुर में छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का पांचवां आयोजन
रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिख विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पिछले चार वर्षों से चली आ रही अभिनव पहल के तहत इस वर्ष भी राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय समारोह आगामी 19 जुलाई 2025 को रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस "सिख विद्यार्थी राज्य प्रतिभा सम्मान समारोह" में वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली सिख छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि करेंगे विद्यार्थियों को पुरस्कृत इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उनके साथ ही क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चवन्नी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, खाद्य आयोग अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा व खालसा शिक्षक समिति अध्यक्ष राजवंत सिंह गरेवाल भी मंच पर उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे।
स्वर्ण व रजत पदकों से सम्मानित होंगे मेधावी समारोह में राज्य व केंद्रीय बोर्ड की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया जाएगा। वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी चयनित छात्रों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में सिख समुदाय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को भी रेखांकित करेगा। संपर्क कर अपना आवेदन भेजें ऐसे सिख विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे स्वयं या उनके अभिभावक छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन और अन्य आवश्यक विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से निम्नलिखित नंबरों पर भेजे जा सकते हैं: 📞 94252-56592 📞 93028-09125
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012224513321

विज्ञापन

Advertisement