ब्रिटिश सैन्य कॉलेज में यौन हिंसा: महिला प्रशिक्षुओं ने लगाए सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोप
OM Darpan
Aug 07, 2026 01:01 am
379 views
07 Aug 2026
-
उत्तरी यॉर्कशायर के हैरोगेट स्थित कॉलेज में 17 साल की प्रशिक्षुओं के साथ हुई दरिंदगी
-
जनवरी 2018 से जून 2025 के बीच दर्ज हुईं अनुचित व्यवहार की 176 शिकायतें
आंकड़ों ने खोली पोल
मामले की गंभीरता का अंदाजा उत्तरी यॉर्कशायर पुलिस को मिली शिकायतों से लगाया जा सकता है। एक साल के भीतर सैन्य कॉलेज से जुड़े यौन अपराधों की 16 शिकायतें दर्ज की गईं। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2018 से जून 2025 के बीच कॉलेज में अनुचित यौन व्यवहार की कुल 176 शिकायतें मिलीं।ब्रिटिश सेना की सफाई
इन शिकायतों में से 32 स्थायी कर्मचारियों और 144 जूनियर सैनिकों के खिलाफ थीं। ब्रिटिश सेना के प्रवक्ता ने इन आरोपों को बेहद गंभीर और परेशान करने वाला बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सशस्त्र बलों में किसी भी तरह का आपराधिक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और पीड़ितों को शिकायत के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।जरूरी खबरें
विज्ञापन