22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश: थाना कुकानार पुलिस ने गांजा के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Jan 15, 2025 01:05 am 281 views
मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश: थाना कुकानार पुलिस ने गांजा के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

सुकमा।  थाना कुकानार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 11 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 55,000 रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अरेंज रंग की ट्रक (क्रमांक CG-04 MZ-3555), जो रोफेल से जगदलपुर की ओर जा रही है, उसमें अवैध रूप से गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक किरण चकान के मार्गदर्शन में टीम ने नाकाबंदी की और ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक से 11 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज बोस पिता स्व. समीर बोस (उम्र 37 वर्ष, जाति बंगाली, निवासी माना कैम्प, थाना माना, रायपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा को जगदलपुर ले जा रहा था।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक किरण चकान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (तोंगपाल) रणत नाग के पर्यवेक्षण में थाना कुकानार पुलिस टीम ने सफलता पाई। इस अभियान में निरीक्षक नरेश देशमुख (थाना प्रभारी कुकानार), सहायक उप निरीक्षक शोभाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक मालिक राम लहरे, प्रधान आरक्षक हेमंत कवासी, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सलाम, प्रधान आरक्षक हरिगोपाल श्याम, प्रधान आरक्षक गुड्डीराम पोयाम, आरक्षक मनोज साहू, आरक्षक संतोष बघेल, आरक्षक बलदेव नाग, आरक्षक कुरुराम एंकर, आरक्षक सरियम देवा और डीएसएफ आरक्षक दयाराम पांडे का विशेष योगदान रहा।

कानूनी कार्रवाई जारी

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 01/2025 के तहत धारा 20 (ख) (ii) (च) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/public/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922064537461

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17