30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, राजेश अग्रवाल ने बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली

शेयर करें

OM Darpan

Aug 30, 2024 05:26 am 174 views
अंबिकापुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, राजेश अग्रवाल ने बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली
  • सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा देना सामूहिक जिम्मेदारी: राजेश अग्रवाल
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।  आज शासकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा, अंबिकापुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्त भारत का संकल्प लिया और इस मुहिम को प्रदेशभर में सफल बनाने का आह्वान किया। राजेश अग्रवाल ने कहा, "प्रदेश के सभी आँगनबाड़ियों और स्कूलों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा दी जाएगी। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।" कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, चिकित्सकगण, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना था।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930193337615

विज्ञापन

Advertisement