21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में दिखी शारीरिक क्षमता, तीन पीढ़ियों के रैंप वॉक में भी झलका उत्साह

शेयर करें

OM Darpan

Oct 01, 2024 06:57 am 294 views
सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में दिखी शारीरिक क्षमता, तीन पीढ़ियों के रैंप वॉक में भी झलका उत्साह
  अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महोत्सव में सोमवार को कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुरुष और बच्चों के लिए कार्यकारिणी सदस्यों के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इसके अलावा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता और शाम शानदार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मिस्टर अग्रवाल, कपल ऑफ़ द ईयर और अग्र सुपरस्टार जैसे रोमांचक थीम शामिल थे। महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष रूप से सूर्य नमस्कार बिंदरवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। साथ ही, तीन पीढ़ियों के लोगों ने रैंप वॉक प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें तीनों जनरेशन ने अपने उत्साह और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम भी सामने आए हैं, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मारवाड़ी किंग टीम ने प्रथम स्थान और अग्रवाल सुपरस्टार टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में खनन माफिया ने पहला और अग्र सुपरस्टार ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा भाभी जी की दुकान प्रतियोगिता में उपस्थित सभी लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया, वहीं गीता पाठ प्रतियोगिता में सुमन अग्रवाल और हेमंत गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राशि अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। विविध वेशभूषा प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनिका अग्रवाल ने प्रथम और सिया अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आयुंश अग्रवाल ने पहला और अविशा अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, सहसचिव पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, लेखा परीक्षक राजेश अग्रवाल, प्रवक्ता मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रवि गर्ग, शिवम गर्ग, चिराग गर्ग, आदित्य अग्रवाल, सतीश गर्ग, कृष्णा देवी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मधु गर्ग, गरिमा गोयल, शिवांगी अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, रितु केडिया, बबीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता गर्ग, सरला गर्ग, सिंपल अग्रवाल और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। अग्रवाल युवा मंच के विदित अग्रवाल, रचित गर्ग, हिमांशु अग्रवाल, साहिल मित्तल, समय अग्रवाल, अतुल बंसल, प्रणव गर्ग, अक्षत अग्रवाल ने भी इस महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया। यह जानकारी प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी मनोज कुमार अग्रवाल ने दी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921204118634

विज्ञापन

Advertisement