26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संदीप हत्याकांड: 25 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी, अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त

शेयर करें

OM Darpan

Sep 28, 2024 06:25 am 201 views
  संदीप हत्याकांड मुआवजा   अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)। सरगुजा के राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की हत्या के विरोध में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन समाप्त हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सीतापुर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्व आदिवासी समाज और संदीप के परिवारजनों के साथ विस्तृत चर्चा की। सरकार ने संदीप की पत्नी को 25 लाख रुपये मुआवजा और कलेक्टर दर पर नौकरी देने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सहमति बन गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तीनों विधायकों और अधिकारियों की मौजूदगी में प्रारंभिक चर्चा असफल रही क्योंकि आंदोलनकारी एक करोड़ मुआवजे की मांग पर अड़े थे। अंततः, सीतापुर रेस्ट हाउस में देर शाम तक चली बैठक के बाद सरकार और आंदोलनकारियों के बीच समझौता हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा मंच से की, और सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि अकबर राम कोर्राम ने आंदोलन समाप्त होने की जानकारी दी। संदीप लकड़ा, जो तीन माह से लापता थे, उनका शव 6 सितंबर को मैनपाट थानाक्षेत्र के एक पानी टंकी की नींव से बरामद किया गया था। शव 20 दिनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मॉर्च्यूरी में रखा हुआ था। अब, शनिवार को संदीप का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम बेलजोरा में किया जाएगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926121114937

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 9 / 27