27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वामी आत्मानंद स्कूल की अनियमितताओं पर सीतापुर विधायक ने प्राचार्य को किया निलंबित

शेयर करें

OM Darpan

Sep 02, 2024 12:17 am 245 views
  • विद्यालय की दयनीय स्थिति पर विधायक ने जताई नाराज़गी, प्राचार्य की तत्काल छुट्टी
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, राजापुर की गंभीर अनियमितताओं को देखकर सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो ने प्राचार्य को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया। विधायक के औचक निरीक्षण में स्कूल के अंदर और बाहर बुरी हालत में पाया गया, जिससे वे हैरान रह गए। दीवारों पर गुटखे के दाग, स्कूल में अव्यवस्था, और फंड की भरपूर उपलब्धता के बावजूद सुविधाओं में कमी ने उन्हें निराश कर दिया। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के राजापुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के बाहर से ही कई अनियमितताएं देखीं, जो अंदर जाने पर और भी स्पष्ट हो गईं। दीवारों पर गुटखा थूका हुआ पाया गया और कई जगहों पर अव्यवस्था देखने को मिली। काफी समय से फंड उपलब्ध होने के बावजूद स्कूल की सुविधाओं में कोई सुधार नहीं किया गया था। विधायक टोप्पो ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की अनुशंसा की। उनके इस कदम को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिला है और लोगों ने विधायक की तत्परता की सराहना की है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927114508326

विज्ञापन

Advertisement